भाजपा विधि प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश चंद्रवंशी का स्वागत
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश चंद्रवंशी का स्वागत
अधिवक्ताओं को संगठन से जोड़ना हमारी प्राथमिकता - चंद्रवंषी
विधि प्रकोश्ठ जनहित की आवाज को मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण मंच - पाण्डेय
कुशल नेतृत्व से विधि प्रकोष्ठ को मिलेगाी नई दिशा - नंद कुमार साहू
रायपुर। भाजपा विधि प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश चंद्रवंशी जी का आज अधिवक्ता चेंबर, रायपुर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ, रायपुर षहर जिला के संयोजक नन्द कुमार साहू जी के नेतृत्व में स्थानीय विधि प्रकोश्ठ के पदाधिकारी व अधिवक्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। साथ ही श्री चन्द्रवंषी जी को प्रदेष प्रभारी भाजपा विधि प्रकोश्ठ छत्तीसगढ़ के महत्ती जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस गरिमामय मौके पर प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश चंद्रवंशी जी ने कहा कि भाजपा विधि प्रकोष्ठ को प्रदेशभर में और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए अधिवक्ताओं को संगठन से जोड़ना हमारी प्राथमिकता होगी। कानून विषेशज्ञ रूपी अधिवक्ता संगठन से जुड़कर मुख्यमंत्री विश्णु देव साय के नेतृत्व में पूरे प्रान्त मंे चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं जिससे सरकारी योजना का लाभ सही व्यक्ति न सिर्फ मिल पायेगा बल्कि समुचित विकास हो सकेगा। इस तरह भाजपा अपने जनकल्याण ध्येय को प्राप्त कर सर्वकल्याण उद्देष्य की ओर आगेे बढ़ेगी। उन्होनें आगे कहा कि अधिवक्ता साथियों के सहयोग से विधि प्रकोष्ठ को संगठन की रीति-नीति एवं जनसेवा के कार्यों में और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
स्वागत कर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बृजेश नाथ पाण्डेय जी ने कहा कि भाजपा विधि प्रकोष्ठ केवल अधिवक्ताओं का संगठन नहीं, बल्कि विधि एवं न्याय के क्षेत्र में राष्ट्रहित और जनहित की आवाज को मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण मंच है। प्रदेश प्रभारी के रूप में जयप्रकाश चंद्रवंशी जी की नियुक्ति से विधि प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा, नई दिशा और नया विस्तार मिलेगा। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश के प्रत्येक जिले में अधिवक्ताओं को संगठन से जोड़कर विधि प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश का प्रत्येक अधिवक्ता संगठन की विचारधारा, जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में अपनी प्रभावी भूमिका निभाए। आने वाले समय में भाजपा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश में एक मजबूत, सक्रिय और अनुशासित संगठन के रूप में अपनी पहचान और अधिक सुदृढ़ करेगा।
भाजपा विधि प्रकोश्ठ के जिला संयोजक नन्द कुमार साहू जी ने कहा कि जयप्रकाश चंद्रवंशी के अनुभव एवं कुशल नेतृत्व से विधि प्रकोष्ठ को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। उनके मार्गदर्शन में जिले के अधिवक्ताओं को संगठन से जोड़ते हुए विधि प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जाएगा। मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जयप्रकाश चंद्रवंशी को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ घोष, जिला मीडिया प्रभारी द्वय विषेश विद्रोही बघेल, ट्विंकल मनवानी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी ऋषभ मिस्त्री, जिला कार्यालय प्रभारी महेन्द्र देवांगन, जिला मन की बात प्रमुख द्वय देवेष षर्मा व सुशीला साहू, सदस्य कुलेष्वर निर्मलकर, विजय लक्ष्मी वर्मा, कैलाषपुरी गोस्वामी, अभिशेक षुक्ला सहित अन्य भाजपा विधि प्रकोश्ठ के रायपुर षहर जिला पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।


