बिलासपुर संभाग के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों का प्रशिक्षण शुरू
रायपुर/10 सितंबर 2026। संगठन सृजन अभियान के तहत बिलासपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स के तृतीय चरण के प्रशिक्षण शिविर का आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी, छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी श्रीमती जरिता लैतफ्लांग जी दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने स्वागत भाषण दिया और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्तमान राजनीति मे धर्म एवं धर्म निरपेक्षता, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सत्ता एवं संगठन समन्वय दिशा एवं रणनीति पर मार्गदर्शन, परिचय प्रशिक्षण की भूमिका और संगठन सृजन की सार्थकता वक्ता युगल पांडे, भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस गठन, उत्थान एवं देश के विकास में योगदान पर व्याख्यान दिया।
इस अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी करने तथा जनहित मुद्दों को मजबूती से उठाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन एवं विचार- विमर्श हुआ।


