बस्तर में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है।

बस्तर में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज बयान 


बस्तर में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है। बैज ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का बस्तर दौरा महज खाना पूर्ति तक सीमित रहा। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल मदद की जरूरत थी, लेकिन 5 से 10 हजार रुपये की सहायता की घोषणा कर मुख्यमंत्री लौट आए....दीपक बैज ने दावा किया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सरकार को बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिए थी....कांग्रेस में लगातार चल रही बैठकों को लेकर दीपक बैज ने कहा कि बैठक के पहले दिन प्रदेश के सभी नेताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने दावा किया कि संगठन को मजबूत करने को लेकर बेहतर तरीके से चर्चा हुई है और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है....बैज ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि संगठन आने वाले 60 दिनों का रोडमैप तैयार करेगा और सरकार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी....भाजपा के पोस्टर वार को लेकर दीपक बैज ने कहा कि रायपुर में हुए बड़े प्रदर्शन के बाद भाजपा डरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी वजह से भाजपा की ओर से इस तरह की गतिविधियां की जा रही हैं....भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी के मामले की CBI जांच को लेकर भी दीपक बैज ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि क्या राज्य की पुलिस इस मामले की जांच नहीं कर सकती थी। बैज ने कहा कि यह छोटी चोरी नहीं, बल्कि बड़ी चोरी का मामला है और संबंधित नेताओं की गिरफ्तारी भी हुई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या CBI उनसे पूछताछ करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मामले को लटकाने के लिए जांच को CBI की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।