कृतिक आपदा पीड़ित के वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि
कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित 2 प्रकरणों के वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा मर्दापाल तहसील के ग्राम मड़ानार निवासी सुरेश की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर पत्नी मंगतीन को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि एवं मर्दापाल तहसील के ग्राम खड़पड़ी निवासी सुकालूराम कश्यप की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर भाई सुकूलराम कश्यप को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिया गया हैं।