चिपावंड स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत 200 पौधे रोपे गए
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बच्चों को प्रेरित किया और अपने संबोधन में कहा, “हर व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, ताकि वह अपने हिस्से की ऑक्सीजन स्वयं तैयार कर सके।” साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए हेलमेट पहनने की आवश्यकता पर भी बल दिया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ कृषि के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने नागेन्द्र पोयाम, सहेजस दहिकोंगा, तुष्कर पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपरा,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चीपावंड के विद्यार्थी निराली मण्डल और प्रज्ञा साहू से वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण विषय पर संवाद किया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, स्काउट गाइड, शाला प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, पंच, सरपंच, उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण कर इस अभियान में भागीदारी निभाई।
cg24
