रायपुर नगर निगम एवं अन्य विभागों की टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं का औचक निरीक्षण लगातार जारी
राज्य शासन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य शासन एवं रायपुर जिला प्रशासन, जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के दिशा - निर्देश पर नगर निगम रायपुर क्षेत्र में अग्निशमन विभाग एवं अन्य विभागों की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से कोचिंग सेंटर में अग्नि सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं का लगातार औचक निरीक्षण जारी है.
आज इस क्रम में नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में कृतविद्या कोचिंग सेंटर, जोन 2 क्षेत्र में फुदान और उड़ान कोचिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया और संचालकों को नियमानुसार कड़े निर्देश स्थल पर दिए गए.
जोन 7 क्षेत्र में दिल्ली आईएएस अकादमी स्टडी पॉइंट कोचिंग सेंटर का औचक निरीक्षण कर सम्बंधित संचालकों को कड़े निर्देश दिए गए.
जोन 3 क्षेत्र में शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड क्रमांक 33 में आनंद नगर में चाणक्य कोचिंग सेंटर में औचक निरीक्षण किया गया, जहां फायर ऑडिट सर्टिफिकेट नहीं दिखाया गया. वहाँ फायर सेफ्टी सिस्टम, होस पाईप, अलार्म, स्पिंकलर लगा हुआ पाया गया, निकास द्वार में फर्नीचर रखा मिला, सम्बंधित संचालक को नोटिस दी गयी. वहीं जोन 3 के शंकर नगर वार्ड 30 में गीतांजलि नगर में इम्पेक्ट कोचिंग सेंटर में निरीक्षण में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं मिला, सम्बंधित संचालक को नोटिस दी गयी. वार्ड 30 शंकर नगर सेक्टर - 1 में क्लेट कोचिंग सेंटर के निरीक्षण में वहाँ लिफ्ट ऑपरेटिंग सिस्टम सुचारु रूप से काम करता नहीं पाया गया और अलार्म सिस्टम बंद पाया गया. सम्बंधित संचालक को नोटिस दी गयी.

