राजेश मूणत ने चन्दनीडीह के जलभराव क्षेत्रों का किया प्रत्यक्ष निरिक्षण , दिए आवश्यक निर्देश
आज सुबह 5 बजे से निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल सहित जोन की पूरी टीम वार्ड 70 पार्षद अर्जुन यादव सहित त्वरित आपदा प्रबंधन में लगातार जुटी रही
खारून नदी से लगे चंदनडीह अंतर्गत श्रीलंका नगर बस्ती क्षेत्र में भारी जलभराव में घिरे लगभग 50 परिवारों को बाहर सुरक्षित निकालने एनडीआरएफ की टीम ने तत्काल पहुंचकर त्वरित राहत अभियान चलाया, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
रायपुर - राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में लगातार तेज बारिश से खारून नदी ओवरफ्लो हो गयी, इससे आसपास की नगर निगम जोन 8 अंतर्गत संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 क्षेत्र अंतर्गत खारून नदी से लगे चन्दनीडीह अंतर्गत श्रीलंका नगर बस्ती और शक्तिघाट और डिपरापारा बस्ती के क्षेत्र जलभराव की समस्या से प्रभावित हो गए.
रायपुर नगर निगम जोन 8 अंतर्गत संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 क्षेत्र अंतर्गत डिपरापारा बस्ती और शक्तिघाट बस्ती में आज सुबह 5 बजे से लगातार सम्बंधित जलभराव स्थल पर पहुंचकर नगर निगम के संत रविदास वार्ड के पार्षद श्री अर्जुन यादव ने नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता श्री अनुराग पाटकर, श्री अमन चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मिलकर लगातार त्वरित बाढ़ प्रबंधन राहत अभियान चलाया.
नगर निगम जोन 8 के लगातार अभियान से वार्ड 70 अंतर्गत डिपरापारा बस्ती से लगभग 20 लोगों और शक्तिघाट बस्ती से लगभग 50 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालकर उन्हें सामुदायिक भवन स्कूल सरोना में पहुंचाने सहित अस्थायी आवास और भोजन की त्वरित व्यवस्था नगर निगम जोन 8 द्वारा करवाई गईं.
त्वरित बाढ़ आपदा प्रबंधन राहत कार्रवाई का वहाँ पहुंचकर चंदनीडीह के सम्बंधित जलभराव क्षेत्रों में रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत ने प्रत्यक्ष अवलोकन किया और एसडीएम श्री नन्दकिशोर चौबे से बाढ़ आपदा के सम्बन्ध में स्थल पर पूरी जानकारी ली एवं उन्हें जलभराव से प्रभावित लोगों को त्वरित राहत दिलवाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए.
उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय ने नगर निगम उपायुक्त श्रीमती जागृति साहू, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता श्री योगेश कुमार कडु सहित वार्ड पार्षद श्री अर्जुन यादव, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा एवं अन्य सम्बंधित जोन 8 अधिकारीयों की उपस्थिति में जलभराव क्षेत्रों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों को त्वरित राहत दिलवाने और सतत मॉनिटरिंग लगातार करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश नगर निगम जोन 8 के सम्बंधित अधिकारियों को दिए.
रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 8 क्षेत्र के अंतर्गत संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 क्षेत्र अंतर्गत चन्दनडीह क्षेत्र अंतर्गत श्रीलंका नगर बस्ती क्षेत्र खारून नदी के समीप होने और नदी का पानी ओवरफ्लो होने के चलते भारी जलभराव की समस्या से घिर गया और वहाँ फंसे लगभग 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने प्रशासन द्वारा एनआरडीएफ की टीम को बुलवाया गया, एनआरडीएफ की टीम द्वारा वहाँ तत्काल पहुंचकर त्वरित बाढ़ आपदा प्रबंधन कार्य वहाँ भारी जलभराव से घिरे लगभग 50 परिवारों को निकलने तेजी से अभियान प्रारम्भ कर दिया गया और शीघ्र ही सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. सुरक्षित बाहर निकाले गए सभी लोगों को अस्थायी आवास की आश्रय स्थल में त्वरित व्यवस्था करवाई गयी और उन्हें तत्काल भोजन पैकेट्स नगर निगम ज़ोन 8 के माध्यम से उपलब्ध करवाए गए.


