सफाई ठेकेदार पर जनहित की दृष्टि से 5000 रूपये का जुर्माना रायपुर नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर द्वारा लगाया गया है.
निगम जोन 9 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव ने वार्ड 8 क्षेत्र अंतर्गत बीएसयूपी खालबाड़ा के अनुबंधित सफाई ठेकेदार मेसर्स नवाज इंटरप्राइजेस को लगातार 4 दिन से बिना पूर्व अनुमति,बिना पूर्व सूचना दिए स्वच्छता से सम्बंधित कार्य बंद करने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर माँगा लिखित स्पष्टीकरण, किया 5000 रूपये का जुर्माना, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार ठेका निरस्त करने की दी चेतावनी
रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 के जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव ने निगम जोन 9 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 क्षेत्र अंतर्गत बीएसयूपी खालबाड़ा के अनुबंधित सफाई ठेकेदार मेसर्स नवाज इंटरप्राइजेस द्वारा बिना पूर्व अनुमति लिए और बिना पूर्व सूचना दिए सफाई सम्बंधित कार्य विगत 20 अक्टूबर 2026 से आज 23 अक्टूबर 2026 तक लगातार 4 दिन बंद किये जाने से बीएसयूपी खालबाड़ा की सफाई व्यवस्था पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने और कार्य के प्रति लापरवाही,कर्तव्यहीनता और अनुबंधीय दायित्व निर्वहन में उदासीनता बरते जाने पर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 स्वास्थ्य विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना लिखित स्पष्टीकरण जोन 9 जोन कमिश्नर के समक्ष उपस्थित होकर देने और तत्काल सफाई कार्य प्रारम्भ करके सफाई में 24 घण्टे के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिए हैँ, अन्यथा की स्थिति में और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सम्बंधित अनुबंधित सफाई ठेकेदार का ठेका नियमानुसार निरस्त कर दिया जायेगा. जोन कमिश्नर ने बीएसयूपी खालबाड़ा में सफाई कार्य तत्काल प्रारम्भ कर स्वच्छता व्यवस्था अगले 24 घण्टे के भीतर सुधारने के निर्देश दिए हैँ. इसके साथ ही सम्बंधित अनुबंधित सफाई ठेकेदार पर जनहित की दृष्टि से 5000 रूपये का जुर्माना रायपुर नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर द्वारा लगाया गया है.


