छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों एवं प्रशिक्षकों को राज्य अलंकरण सम्मान

छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों एवं प्रशिक्षकों को राज्य अलंकरण सम्मान

छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों एवं प्रशिक्षकों को राज्य अलंकरण सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तीरंदाजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं शानदार प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए।

सम्मानित खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक – 

मुख्यमंत्री ट्रॉफी – वर्ष 2025-26
चांदनी साहू, सुलोचना राज, कु. पायल मरावी, माया एवं कोच  इतवारी राज।

शहीद राजीव पांडे पुरस्कार – वर्ष 2025-26
 विकास कुमार।

शहीद कौशल यादव पुरस्कार – वर्ष 2025-26
 विक्रम राज।

छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी सम्मानित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। एसोसिएशन ने कहा कि यह सम्मान वर्षों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा माता-पिता और सहयोगियों के निरंतर समर्थन का परिणाम है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी, छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों, कैलाश मुरारका राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय तीरंदाजी संघ, एवं आयुष मुरारका सहित सभी प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया।
एसोसिएशन ने मन्नू जी, हीरू जी, दुर्गेशनंदिनी जी, इतवारी जी, भरत जी, शारदा जी, बिंदेश्वरी जी, उमेश जी, मनमोहन पटेल जी, त्रिलोचन जी एवं संदीप जी सहित सभी समर्पित कोच एवं सहयोगियों तथा Archery Association of India,  NMDC एवं NTPC परिवार के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।
एसोसिएशन ने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सही मार्गदर्शन, निरंतर मेहनत और संस्थागत सहयोग से प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित कर सकते हैं।
तीरंदाजी खेल परिवार की ओर से सभी सम्मानित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।