*रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारा विधायक निधि से यह बोर्ड क्यों लगाया गया? - क्या है इसकी उपयोगिता ?*
*रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारा विधायक निधि से यह बोर्ड क्यों लगाया गया? - क्या है इसकी उपयोगिता ?*
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास के सामने स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर लगाए गए एक बोर्ड को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। सामने आई तस्वीर में बोर्ड पर स्पष्ट रूप से “विधायक रायपुर ग्रामीण के सौजन्य से” लिखा दिखाई दे रहा है और उसके साथ SIESTO SYSTEMS का विज्ञापन भी प्रदर्शित है।

सवाल यह है कि रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के सौजन्य से रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लगाए गए इस बोर्ड पर विधायक निधि अथवा किसी अन्य शासकीय मद से यह छोटा सा बोर्ड कितनी राशि खर्च कर लगाया गया? इसका उद्देश्य क्या था और इस कार्य के लिए किस विभाग या एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई?
यदि इस बोर्ड पर सार्वजनिक धन खर्च किया गया है, तो यह भी जानना जरूरी है कि क्या इसकी लागत वास्तव में एक-दो हजार रुपये के आसपास थी या सरकारी रिकॉर्ड में इसकी स्वीकृत राशि इससे कहीं अधिक लाखों में दर्ज है? वास्तविक राशि का पता बिना दस्तावेज देखे लगाना संभव नहीं है।
विधायक मोतीलाल साहू द्वारा शहीद भगत सिंह चौक पर लगाए गए इस बोर्ड के संबंध में भी पारदर्शिता के लिए खर्च और स्वीकृति का विवरण सार्वजनिक होना चाहिए।
इस मामले में संबंधित विभाग से जानकारी लेकर या सूचना का अधिकार (RTI) के माध्यम से यह पता लगाया जा सकता है कि
बोर्ड लगाने की स्वीकृत लागत कितनी थी?
राशि किस मद से जारी हुई?
कार्य किस विभाग/एजेंसी को दिया गया? नगर निगम से इसके लिए अनुमति ली गई थी या नहीं ?
बोर्ड लगाने का उद्देश्य क्या था?
भुगतान किसके नाम से और कितनी राशि का किया गया?
क्या इस बोर्ड पर किसी निजी संस्था का विज्ञापन लगाने की अनुमति दी गई थी?
सवाल विधायक मोतीलाल साहू से भी है कि शहीद भगत सिंह चौक जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर इस बोर्ड को लगाने की आवश्यकता क्यों पड़ी ? और इसके लिए सरकारी राशि का कितना उपयोग हुआ?


