भूपेश बघेल जी वैचारिक रूप से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें इलाज की जरूरत है - संजय श्रीवास्तव

भूपेश बघेल जी वैचारिक रूप से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें इलाज की जरूरत है - संजय श्रीवास्तव

 भूपेश बघेल जी वैचारिक रूप से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें इलाज की जरूरत है और कांग्रेस पार्टी को इस पर ध्यान देना चाहिए।

दूसरी बात, असम में हार की आशंका को देखते हुए भूपेश जी मतदाता सूची में गड़बड़ी के झूठे आरोप लगा रहे हैं और अब इसी तरह की स्क्रिप्ट लिखने का काम कर रहे हैं।

तीसरी बात, भूपेश जी भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन जी के बारे में टिप्पणी करते हैं। भूपेश जी को सोते-जागते नितिन नबीन जी के ही सपने आते हैं, क्योंकि ये वही नितिन नबीन जी है, जिन्होंने छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंका था। 

नितिन नबीन जी अपनी राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हैं। जितना महत्व उनके लिए छठ पूजा और बिहार है, उतना ही महत्व जनजातीय समाज और जनजातीय गौरव दिवस का भी है।

यह कांग्रेस पार्टी नहीं है, जिसके नेता विदेशों की सैर करते हैं और अपने देश की संस्कृति को छोड़कर विदेशी प्रेम प्रदर्शित करते हैं।

भूपेश बघेल जी को अपना इलाज कराना चाहिए। शायद इलाज के बाद उनकी स्थिति में कुछ सुधार आ जाए।

Narendra Modi Amit Shah Nitin Nabin Shivprakash Smriti Zubin Irani Vishnu Deo Sai Karmveer Singh Kiran Singh Deo Bjp Chhattisgarh