भाजपा हमेशा जन सेवा के लिए तत्पर रहती है : किरण देव

भाजपा हमेशा जन सेवा के लिए तत्पर रहती है : किरण देव

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म की बैठक संपन्न

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म की कार्यशाला बुधवार को संपन्न हुई। प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन के कार्यों को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर पर संचालन कराने के लिए कार्यकताओं को मार्गदर्शन दिया गया।

भाजपा हमेशा जन सेवा के लिए तत्पर रहती है : किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा चुनावी मोड में रहने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि इसके रचनात्मक और संगठनात्मक कार्यक्रम पूरे वर्षभर चलते रहते है। भाजपा के कार्यक्रम वर्ष भर 24×7 चलते हैं। हमारे प्रशिक्षण के काम प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि चुनावों में अभी करीब ढाई साल का समय शेष है, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता हर परिस्थिति के लिए सदैव तैयार रहता है। हम लोग चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगातार जनता के बीच जाता है। श्री देव ने सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी का मुख्य फोकस उन हितग्राहियो तक पहुँचना है, जिनके लिए योजनाएँ बनाई गई हैं और उन्हें धरातल पर वास्तविक लाभार्थी के रूप में परिवर्तित करना है। भाजपा के ये अभियान किसी चुनाव को देखकर नहीं तय होते, बल्कि पार्टी चुनाव हो या न हो, भाजपा हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहती है।