आधुनिक भारत निर्माण और नगरीय सुशासन के प्रणेता बने प्रधानमंत्री मोदी : विधायक राजेश मूणत

आधुनिक भारत निर्माण और नगरीय सुशासन के प्रणेता बने प्रधानमंत्री मोदी : विधायक राजेश मूणत

आधुनिक भारत निर्माण और नगरीय सुशासन के प्रणेता बने प्रधानमंत्री मोदी : विधायक राजेश मूणत

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस और उनके बतौर सरकार प्रमुख 25 वर्ष के ऐतिहासिक सफर पर आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व आधुनिक भारत के निर्माण और पारदर्शी सुशासन का जीवंत दस्तावेज है।

भाजपा विधायक श्री मूणत ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में गुजरात के कायाकल्प से लेकर पूरे देश में वर्ल्ड-क्लास हाईवे, वन्दे भारत ट्रेनें, आधुनिक एयरपोर्ट्स और स्मार्ट सिटीज का जो नेटवर्क तैयार हुआ है, उसने शहरी जीवन को नई गति दी है। डिजिटल इण्डिया और ई-गवर्नेंस से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और जनकल्याणकारी योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुँच रही है। श्री मूणत ने कहा कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, युवा संवाद, स्टार्टअप व स्वरोजगार प्रोत्साहन शिविर और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। श्री मूणत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हर पल और जीवन का हर कण राष्ट्र को समर्पित है। उनके सेवा संकल्प से प्रेरणा लेकर हम सभी रायपुर और छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।