जिले के प्रभारी मंत्री  लखन लाल देवांगन 23 सितंबर को कोण्डागांव के प्रवास पर

जिले के प्रभारी मंत्री  लखन लाल देवांगन 23 सितंबर को कोण्डागांव के प्रवास पर

जिले के प्रभारी मंत्री  लखन लाल देवांगन 23 सितंबर को कोण्डागांव के प्रवास पर

 ‘सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में होंगे शामिल
/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री तथा कोण्डागांव जिले के प्रभारी मंत्री  लखन लाल देवांगन 23 सितंबर बुधवार को कोण्डागांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री देवांगन कोंडागांव के कोपाबेड़ा उद्यान पहुंचेंगे, जहां वे वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 1.30 बजे माध्यमिक स्कूल डोंगरीपारा जामकोट पारा में आयोजित ‘सेवा मेरा योगदान शिविर’ में सम्मिलित होंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 2:30 बजे ‘सेवा संकल्प अभियान’ की समीक्षा बैठक भी लेंगे।