डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर नवीन अंकुर महिला मंडल ने आयोजित किया दो दिवसीय भव्य समारोह

समापन अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विजेताओं को किया पुरस्कृत, डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने का दिया संदेश

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर नवीन अंकुर महिला मंडल ने आयोजित किया दो दिवसीय भव्य समारोह

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर नवीन अंकुर महिला मंडल ने आयोजित किया दो दिवसीय भव्य समारोह

 संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से वाद-विवाद, भाषण, चित्रकला और सांस्कृतिक स्पर्धाओं की रही धूम

 समापन अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विजेताओं को किया पुरस्कृत, डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने का दिया संदेश

रायपुर

महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में नवीन अंकुर महिला मंडल, काली, रायपुर द्वारा दो दिवसीय विविध आयामी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान व सहयोग से आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला आयोजित की गई।

नवीन अंकुर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मीना गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय उत्सव में वाद-विवाद, भाषण, निबंध, चित्रकला, कविता पाठ, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

प्रथम दिवस: लक्ष्मी नारायण कन्या उ. मा. विद्यालय में प्रतिभाओं का समागम
समारोह के प्रथम दिन (25 अगस्त) कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री सूर्यकांत राठौर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी श्रीमती ममता अग्रवाल, स्थानीय पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा और श्रीमती अंजली गोलछा शामिल हुईं। विद्यालय की सह-प्राचार्य एवं कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती संध्या दुबे के संयोजन में छात्राओं ने ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में अपनी बौद्धिक व कलात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

द्वितीय दिवस व समापन समारोह: ग्राम नगपुरा में उत्साह और उल्लास

कार्यक्रम का समापन सत्र 26 अगस्त को शासकीय प्राथमिक शाला, ग्राम नगपुरा (जिला रायपुर) के प्रांगण में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब रहे।

अपने ओजस्वी संबोधन में आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा, "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित रहा। उनके 125वें जयंती वर्ष में ऐसे रचनात्मक व वैचारिक आयोजनों से नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। महिलाएं और युवा जब राष्ट्र निर्माण के ऐसे सकारात्मक मंचों से जुड़ते हैं, तो समाज और देश सशक्त होता है।"

मंत्री खुशवंत साहेब ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम नगपुरा के सरपंच  शशांक वर्मा, मंदिर हसौद मंडल अध्यक्ष, समाजसेवी श्रीमती शोभा यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस दो दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में नवीन अंकुर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मीना गौतम, श्रीमती चंदा साहू, श्रीमती मीना जगत, श्वेता गौतम सहित मंडल की सभी कर्मठ सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीना गौतम ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।