विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने जताया गहरा शोक
विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने जताया गहरा शोक
जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और समाज के लिए किया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा – गुरु खुशवंत साहेब
आरंग/रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी के देवलोकगमन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने अपने शोक संदेश में कहा कि डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने अपना जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित किया। उनका सरल, सहज व्यक्तित्व, जनहित के प्रति प्रतिबद्धता और समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्य सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे।उन्होंने कहा कि श्री कोर्सेवाड़ा जी के निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनका जाना हम सभी के लिए व्यक्तिगत रूप से भी अत्यंत दुःखद है। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान और जनकल्याण के प्रति उनकी भावना को हमेशा याद किया जाएगा।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।