शासन की योजनाओं से हर वर्ग तक पहुंच रहा विकास का लाभ- विधायक  आशाराम नेताम

शासन की योजनाओं से हर वर्ग तक पहुंच रहा विकास का लाभ- विधायक  आशाराम नेताम

शासन की योजनाओं से हर वर्ग तक पहुंच रहा विकास का लाभ- विधायक  आशाराम नेताम

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद कांकेर सहित पूरे प्रदेश में प्रशासनिक और बुनियादी सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। उन्होंने महतारी वंदन योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन कल्याणकारी पहलों से आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयेाग से श्विकसित छत्तीसगढ़श् का संकल्प जल्द पूरा होगा।

    राज्योत्सव के इस भव्य अवसर पर कलेक्टर उत्तर बस्तर कांकेर, पुलिस अधीक्षक  निखिल राखेचा, नगर पालिका अध्यक्ष  अरूण कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।