श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत दिवस पर बेमेतरा में छत्तीसगढ़ समाज में लगाई छबील : ठंडे मीठे शरबत का किया वितरण

श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत दिवस पर बेमेतरा में छत्तीसगढ़ समाज में लगाई छबील : ठंडे मीठे शरबत का किया वितरण

श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत दिवस पर बेमेतरा में छत्तीसगढ़ समाज में लगाई छबील : ठंडे मीठे शरबत का किया वितरण

सिक्ख धर्म के पांचवें गुरु एवं शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज की पावन शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने हेतु मीठे ठंडे शरबत की छबील का वितरण कर गुरु साहिब को स्मरण किया गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज एवं समूह साध संगत बेमेतरा का था गुरु गोबिंद सिंघ चौक, बेमेतरा में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा जी ने गुरु साहिब को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके बताए मानवता, सेवा और भाईचारे के मार्ग को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मुगल बादशाह जहांगीर के अत्याचारों के बीच गरम तवे पर बैठाकर एवं ऊपर से गर्म रेत डालकर दी गई अमानवीय यातनाओं को सहते हुए भी गुरु साहिब ने मानवता, धर्म और सत्य की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान दिया। “तेरा भाणा मीठा लागे” का महान संदेश देकर गुरु साहिब ने संसार को धैर्य, सेवा, समर्पण और ईश्वर की रज़ा में प्रसन्न रहने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर बेमेतरा पूर्व विधायक, आशीष छाबड़ा जी, रायपुर भाजपा जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा जी, बेमेतरा के (CG) सिक्ख समाज जिला अध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह राजा छाबड़ा जी, पार्षद, रोशन दत्ता जी, विकाश तंबोली जी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सेवादार बलवंत सिंघ गुंबर जी, दिलीप सलूजा जी, जगजीत सिंह पप्पी आजमानी, इंदर सिंघ दत्ता जी प्रतीम हुरा, जोगेन्द्र छाबड़ा जी, मालख गुंबर नंदू छाबड़ा, मंटू सलूजा, गुरभेज सिंघ सलूजा, अंकित सलूजा, यश सलूजा, सौरभ सलूजा, ललित विश्कर्मा, अनीश सलूजा , रणजीत सिंह, यश सिंघ खालसा, रिमांशु खनूजा, लक्की दत्ता, सिन्दरू छाबड़ा, रिजक हुरा, बबली हुरा , गुरप्रीत कौर शैली छाबड़ा, , सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं संगत उपस्थित रहे।