आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना ही मुख्य ध्येय : रूपकुमारी चौधरी
आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना ही मुख्य ध्येय : रूपकुमारी चौधरी
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी ने अपनी नियुक्ति पर केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया है। श्रीमती चौधरी ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक साधारण कार्यकर्ता पर जो अटूट विश्वास जताया है, वे पूरी निष्ठा, परिश्रम और समर्पण के साथ उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। राष्ट्रीय स्तर पर मातृशक्ति का नेतृत्व करने का सुअवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार मानते हुए श्रीमती चौधरी ने नारी सशक्तीकरण से जुड़ी कार्ययोजना और प्राथमिकताओं की चर्चा की और कहा कि प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने में मातृशक्ति की भूमिका सबसे अहम है। महिला मोर्चा न केवल संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएगा, बल्कि देश की हर महिला के स्वाभिमान, स्वावलम्बन और सुरक्षा के लिए निरंतर अग्रसर रहेगा।


