विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर यहां के आदिवासियों, किसानों और आम नागरिकों के सपनों को साकार किया।

विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर यहां के आदिवासियों, किसानों और आम नागरिकों के सपनों को साकार किया।

जिले में अधोसंरचना विकासकार्यों को मिल रही गति: विधायक श्रीमती रायमुनी भगत

विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर यहां के आदिवासियों, किसानों और आम नागरिकों के सपनों को साकार किया। आज प्रदेश में सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं तथा उनका तेजी से क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में सड़क एवं पुल-पुलियों के निर्माण से आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के परिवारों को शासन की विभिन्न विकास योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय ने भी राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ की 26 वर्षों की विकास यात्रा और जशपुर जिले में संचालित विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों से नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।