सावन पहला सोमवार, शंकर मंदिर में लगा भक्तों का तांता
सावन सोमवार का धार्मिक महत्व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का पूरा महीना देवाधिदेव महादेव को समर्पित है, लेकिन सोमवार के दिन व्रत और पूजन का विशेष महत्व होता है. मंदिर के पुजारियों का कहना है कि सावन के सोमवार पर जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करता है, भोलेनाथ उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. इस दिन विशेष तौर पर सुखी वैवाहिक जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखे जाते हैं और रुद्राभिषेक किया जाता है.
भव्य सजावट -राजधानी के प्रमुख शिव मंदिरों को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और भव्य झालरों से सजाया गया है. उमड़ती भारी भीड़
कांवड़ियों की सेवा में जुटे सेवा शिविर सावन के साथ ही पवित्र कांवड़ यात्रा भी परवान चढ़ रही है. राजधानी के विभिन्न मार्गों पर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं. इन शिविरों में उनके ठहरने, खान-पान, पेयजल और चिकित्सीय सहायता का पूरा प्रबंध किया गया है, जिससे दूर-दराज से आ रहे कांवड़ियों को राहत मिल रही है.


