डीडी नगर में शीघ्र सुन्दर विकसित उद्यानो की सौगात नागरिको को देने पश्चिम विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने सभापति, एमआईसी सदस्यो, जोन अध्यक्ष, पार्षद, गणमान्यजनों आमजनों सहित किया भूमिपूजन
डीडी नगर में शीघ्र सुन्दर विकसित उद्यानो की सौगात नागरिको को देने पश्चिम विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने सभापति, एमआईसी सदस्यो, जोन अध्यक्ष, पार्षद, गणमान्यजनों आमजनों सहित किया भूमिपूजन 0
0 अवैध निर्माण कार्यों पर सख्त कार्यवाही करें, रायपुर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने कृत संकल्पित होकर कार्य करें पश्चिम विधायक राजेश मूणत 0
0 डीडी नगर गोल चौक सहित अन्य प्रमुख मार्ग यातायात हेतु सुव्यवस्थित करने नागरिक पार्किंग की व्यवस्था में सहभागी बने - महापौर मीनल चौबे 0
0डीडी नगर को सबसे सुन्दर व स्वच्छ आवासीय कालोनी बनाने सहभागी बने - सभापति सूर्यकांत राठौड़ 0
रायपुर - आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड में डीडी नगर सेक्टर 2 उद्यान पहुंचकर प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड, एमआईसी सदस्य दीपक जायसवाल श्री भोलाराम साहू, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड पार्षद श्री आशु चंद्रवंशी, पार्षद श्रीमती मीना ठाकुर, पूर्व पार्षद गोपी साहू, रजयंत सिंह ध्रुव, वरिष्ठ पत्रकार शंकर पाण्डेय, ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के अमिताभ दुबे एवं पदाधिकारीगणों, मंडल अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, जिला उपाध्याय नवीन शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री श्रद्धा मिश्रा, जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके, महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, रहवासियों, आमजनो की उपस्थिति में डीडी नगर में 2 उद्यानो के सौंदर्याकरण के कार्य का भूमिपूजन 20 लाख रू. की स्वीकृत लागत से श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर किया।
पूर्व केबिनेट मंत्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने एजुकेशन हब की जगह मोमोस की दुकान खोले जाने के बाद उक्त स्थान से खाद्य पदार्थो की दुकाने हटाकर वहां नालंदा परिसर पार्ट 2 का कार्य प्रारंभ करने पर मंच से महापौर श्रीमती मीनल चौबे, आयुक्त श्री विश्वदीप, सभापति सूर्यकांत राठौड, रायपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षो, पार्षदों अधिकारियों, कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा यह कार्य भावी पीढ़ी को दिशा देने एवं संवारने का कार्य होगा जिसे आगे लोग याद करेंगे। रायपुर पश्चिम विधायक ने कहा कि उन्होने अपने मंत्री के कार्यकाल के दौरान डीडी नगर में सड़क चौडीकरण जनहित में करवाने का जब निर्णय लिया तो कुछ लोगो ने इसका विरोध किया। उन्होने जनहित की दृष्टि से चौड़ीकरण कार्य करवाया। जिससे डीडी नगर कालोनी क्षेत्र विकसित हो सका और यहां की भूमि के दाम भी विकसित क्षेत्र होने के कारण बढ़े। उन्होने कहा कि रायपुर शहर को विकसित स्वच्छ सुन्दर बनाने कृत संकल्पित होकर कार्य करने और दृढ़ इच्छाशक्ति से कार्य करने की आवश्यकता है।
पूर्व केबिनेट मंत्री रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर शहर को सुन्दर स्वच्छ विकसित बनाने कुछ कड़े फैसले लेने चाहिए एवं इसे पहल करके लागू करवाने का कार्य करना चाहिए। नगर निगम रायपुर के अधिकारियों को निगम अधिनियम के प्रावधानो के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माणो पर कारगर अंकुश लगाने नियमानुसार अवैध निर्माणो पर कडी कार्यवाही करनी चाहिए। आवासीय क्षेत्र में संचालित व्यवसायिक दुकानो पर कडी कार्यवाही कर उसे सीलबंद करने की कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होने कहा कि शहर को सुन्दर बनाने के कार्य हेतु पार्किंग को व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। इसमें कोई कोताही या लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी।
रायपुर पश्चिम विधायक ने कहा कि डीडी नगर क्षेत्र में सुन्दर और विकसित लाईब्रेरी बनायी गयी है। इसका व्यवस्थित तरीके से संचालन व संधारण किया जाना चाहिए। यहां के रहवासी नागरिको को चाहिए कि सुन्दर और विकसित बनाये जा रहे उद्यानो का संचालन व संधारण कार्य नागरिक समिति बनाकर करें। इससे नागरिको को लंबे समय तक सुन्दर बनाये जा रहे उद्यानो का समुचित लाभ प्राप्त हो सकेगा। लाईब्रेरी व्यवस्थित होगी तो यहां के निवासी युवाओ का भविष्य संवरेगा, भावी पीढ़ी सकारात्मकता से अपना कैरियर आगे बढ़ा सकेगी। जब रायपुर विकसित सुन्दर और स्वच्छ बनेगा तो नागरिक रायपुर की अच्छे सकारात्मक कार्यों हेतु चर्चा व सराहना करेंगे।
cg24
