वार्ड 47 में 35 लाख से अधिक के नये विकास कार्यो का भूमिपूजन किया, आंगनबाडी भवन के ऊपरी तल पर निर्माण हेतु उत्तर विधायक ने विधायक निधि से 10 लाख का स्वेच्छानुदान देने की घोषणा की
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने मदर टेरेसा वार्ड पहुंचकर तेलीबांधा श्याम नगर बीएसयूपी कालोनी में आंगनबाडी भवन एवं उद्यान विकास कार्य का लोकार्पण लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, पार्षद व जलविभाग अध्यक्ष संतोष साहू एवं जोन 3 अध्यक्ष श्रीमती साधना साहू, पार्षदों, आमजनों सहित करके दी शानदार सौगात
वार्ड 47 में 35 लाख से अधिक के नये विकास कार्यो का भूमिपूजन किया, आंगनबाडी भवन के ऊपरी तल पर निर्माण हेतु उत्तर विधायक ने विधायक निधि से 10 लाख का स्वेच्छानुदान देने की घोषणा की
रायपुर - आज रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन कमांक 3 क्षेत्र अंतर्गत मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 47 क्षेत्र अंतर्गत तेलीबांधा बीएसयूपी कालोनी में नवनिर्मित आंगनबाडी भवन एवं उद्यान निर्माण कार्य का पार्षद निधि एवं सामान्य मद से 16 लाख रू. की स्वीकृत लागत से लोकार्पण कर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकांत राठौड ने लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, वार्ड 47 पार्षद एवं जलविभाग अध्यक्ष श्री संतोष साहू, जोन 3 अध्यक्ष श्रीमती साधना साहू,पार्षद प्रदीप वर्मा, श्री महेश ध्रुव, एल्डरमेन श्री राजू राघवानी, श्री मित्रसेन धीमान, नगर निगम रायपुर के पूर्व पार्षद डॉ. प्रमोद साहू, श्रीमती सीमा साहू सहित बडी संख्या में महिलाओ, गणमान्यजनो, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, आमजनो और नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश कुमार साहू की उपस्थिति में नागरिको को शानदार सौगात दी।
रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड ने लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, वार्ड पार्षद व एमआईसी सदस्य श्री संतोष साहू, जोन 3 अध्यक्ष श्रीमती साधना साहू, पार्षद श्री प्रदीप वर्मा, श्री महेश ध्रुव, एल्डरमेन श्री राजू राघवानी, श्री मित्रसेन धीमान की उपस्थिति में मदर टेरेसा वार्ड कमांक 47 अंतर्गत अधोसंरचना मद से सरदार प्रीतम सिंह सैनी स्कूल में आवश्यक मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य 6 लाख 70 हजार में, कपूर होटल के सामने गोंदपारा में सीसी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य 9 लाख 52 हजार रू. में, सामान्य मद अंतर्गत श्यामनगर स्थित सागर टेंट हाउस के सामने गली से रेड्डी कालोनी तक सीसी नाली निर्माण एवं कव्हर्ड कार्य 9 लाख 62 हजार रू. में और श्यामनगर वृद्धा आश्रम से जल विहार कालोनी नाला तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण, कव्हर्ड कार्य 9 लाख 41 हजार रू. में शीघ्र करने श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर नये विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए नागरिको को शानदार सौगात दी ।
इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने वार्ड 47 अंतर्गत तेलीबांधा बीएसयूपी कालोनी में नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन के ऊपरी तल पर निर्माण कार्य 'करवाने रायपुर उत्तर विधायक निधि से 10 लाख रू. का स्वेच्छानुदान देने की घोषणा की।
मदर टेरेसा वार्ड 47 में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर वार्डवासियों को सौगात देने पर वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री संतोष साहू ने वार्डवासियों की ओर से रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकांत राठौड को हार्दिक धन्यवाद दिया।