पीएम राहत योजना में रायपुर जिला स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रदेश में अव्वल, डी.के.एस. अस्पताल राज्य के लीडिंग अस्पताल में शामिल। अपने जिले के साथ साथ दूसरे जिले से भी करवाए अप्रूवल
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय रायपुर।
पीएम राहत योजना में रायपुर जिला स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रदेश में अव्वल, डी.के.एस. अस्पताल राज्य के लीडिंग अस्पताल में शामिल। अपने जिले के साथ साथ दूसरे जिले से भी करवाए अप्रूवल
जिला कलेक्टर महोदय डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त समन्वय से जिले में पीएम राहत योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इस योजना के क्रियान्वयन में पुलिस विभाग से पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला,एस.पी. ग्रामीण श्रीमती श्वेता सिन्हा, डी.सी.पी. ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा, ए.एस.पी. ग्रामीण श्रीमती चंचल तिवारी एसीपी श्रीमती सीमा अहिरवार एवं श्रीमती अर्चना राजपूत जिला प्रबंधक का विशेष सहयोग रहा।
डॉ सार्थक नंदा जिला नोडल अधिकारी ट्रॉमा ने बताया कि जिले के 26 निजी एवं शासकीय अस्पतालों के सहयोग से इस अभियान के द्वारा अब तक 200 से अधिक जरूरतमंद लोगों को पीएम राहत योजना का लाभ दिलाया जा चुका है।
इस उपलब्धि में डी.के.एस. अस्पताल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में उच्च स्थान प्राप्त किया है, और योजना की शुरुआत से ही अधीक्षक डॉ शिप्रा शर्मा एवं डॉ हेमंत शर्मा के मार्गदर्शन में डीकेएस के अधिकारी एवं कर्मचारी इस योजना के क्रियान्वयन में लगे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि रायपुर जिला प्रदेश का पहला ऐसा जिला है, जहाँ कलेक्टर महोदय के विशेष निर्देशन में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को प्रथम हितग्राही को पीएम राहत योजना का लाभ दिलाया गया था। इसके बाद से अभियान में निरंतर गति आई है।
नोडल अधिकारी डॉ सार्थक नंदा ने यह भी कहा कि हाल ही में उन्होंने उड़ीसा के एक हितग्राही को भी लाभ दिलवाया, यह दो राज्यों के बीच के तालमेल का बेहतरीन उदाहरण था, इस उपलब्धि में जिला प्रबंधक श्रीमती अर्चना राजपूत जी का महत्वपूर्ण योगदान जिन्होंने पुलिस विभाग से आवश्यक सहयोग किया
कलेक्टर महोदय ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग एवं सहयोगी सभी 20 अस्पतालों की टीम को बधाई दी है और अभियान को इसी प्रकार शत-प्रतिशत लक्ष्य तक जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
प्रधानमंत्री राहत योजना (PM RAHAT) एक राष्ट्रीय कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना है जो सड़क दुर्घटना पीड़ितों को दुर्घटना की तारीख से 7 दिनों तक 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज प्रदान करती है। यह योजना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक पहल है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल कैशलेस उपचार उपलब्ध कराना है ।
पात्रता और लाभ
- सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज
- दुर्घटना की तारीख से 7 दिनों तक इलाज कवर
- किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य सड़क या शहर की सड़क पर हुए हादसे पर लागू
प्रक्रिया
- नजदीकी अस्पताल में इलाज शुरू करें
- अस्पताल को PM RAHAT योजना के तहत इलाज के लिए सूचित करें


