खारून नदी में विनाशकारी बाढ़ के बीच पीतर तर्पण किया राजेश्री महन्त जी ने 

खारून नदी में विनाशकारी बाढ़ के बीच पीतर तर्पण किया राजेश्री महन्त जी ने 

खारून नदी में विनाशकारी बाढ़ के बीच पीतर तर्पण किया राजेश्री महन्त जी ने 

संपूर्ण छत्तीसगढ़ में विगत दो दिनों से भयंकर बारिश के के कारण महादेव घाट खारून नदी में भी बाढ़ का पानी काफी दूर तक पहुंच चुका है। पितृ पक्ष प्रारंभ होने के साथ ही महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने हटकेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पचरी (सीढ़ी) पर नदी में तर्पण का कार्य पूर्ण किया। उल्लेखनीय है कि नदी का प्रवाह बहुत तेज होने के कारण गणेश विसर्जन, तर्पण आदि धार्मिक कार्यों में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संपूर्ण सनातन धर्मावलंबियों को पितृ पक्ष की बधाई दी है।