हायर सेकेण्डरी छोटेबेठिया के सहायक ग्रेड-तीन रवि प्रकाश चतुर्वेदी निलंबित

हायर सेकेण्डरी छोटेबेठिया के सहायक ग्रेड-तीन रवि प्रकाश चतुर्वेदी निलंबित

कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के हायर सेकेण्डरी स्कूल  छोटेबेठिया में पदस्थ सहायक ग्रेड-तीन  रवि प्रकाश चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरहरपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
सहायक गेड-तीन  चतुर्वेदी अपने संस्था के प्राचार्य को विद्यालय में पदस्थ कर्मचारियों के सेवा पुस्तिका का सत्यापन कराने उल्लेख करते हुए जगदलपुर जाने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन वे कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के बालिका आवासीय विद्यालय दुर्गूकोंदल में निरीक्षण के दौरान व्यवधान करते पाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुर्गूकोंदल के चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट में श्री चतुर्वेदी शराब सेवन करने की पुष्टि की गई। इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के विपरित मानते हुए श्री चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।