मेरे सपनों का भारत’ में काजल ने रखे अपने विचार

मेरे सपनों का भारत’ में काजल ने रखे अपने विचार

मेरे सपनों का भारत’ में काजल ने रखे अपने विचार

- समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छ, समृद्ध एवं विकसित भारत की कल्पना


 शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग की छात्रा काजल प्रजापति ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपने विचार साझा करते हुए ऐसे भारत की कल्पना प्रस्तुत की, जहां प्रत्येक बच्चे को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए। काजल ने अपने विचारों में स्वच्छ एवं समृद्ध समाज की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांव और शहर स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त हों। इसके साथ ही बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए पढ़ाई के साथ खेल, कला और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करने किया जाना चाहिए।