मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हवन-पूजन, आतिशबाजी एवं प्रसाद वितरण
रायपुर शहर जिला झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बृजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ प्रारंभ की गई हैं,
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हवन-पूजन, आतिशबाजी एवं प्रसाद वितरण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, शहर जिला रायपुर के तत्वावधान में "सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष – मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल" अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल, जनकल्याणकारी एवं ऐतिहासिक 12 वर्षों के कार्यकाल के उपलक्ष्य में आकाशवाणी स्थित माँ काली मंदिर में हवन-पूजन, आतिशबाजी एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन एवं झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों के कार्यकर्ता मंदिर प्रांगण में उपस्थित हुए। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में उनके सतत नेतृत्व की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की।

रायपुर शहर जिला झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बृजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ प्रारंभ की गई हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा है। गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्य ऐतिहासिक हैं। उनके नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहा है।
इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर, अजीत सेनापति सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने किया हवन-पूजन
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष: रायपुर में मनाया गया मोदी सरकार का उपलब्धि उत्सव
माँ काली मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन हेतु विशेष प्रार्थना
मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल: भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटा प्रसाद

cg24 
