चमोली हादसे में मृत श्रमिक के परिजन को 09 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की

चमोली हादसे में मृत श्रमिक के परिजन को 09 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की

वन मंत्री  केदार कश्यप ने मर्दापाल में भगवान विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम में की शिरकत

स्थानीय शिल्पकारों को शासन की योजनाओं से जोड़कर बाजार उपलब्ध कराने पर दिया जोर

चमोली हादसे में मृत श्रमिक के परिजन को 09 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की
 वन मंत्री केदार कश्यप आज मर्दापाल में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा शिल्प, कला एवं निर्माण के देवता हैं। उनकी कृपा और आशीर्वाद से ही निर्माण एवं सृजन के कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि शिल्प एवं निर्माण के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।

वन मंत्री ने कहा कि शासन द्वारा शिल्पकारों एवं कारीगरों के कल्याण तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। स्थानीय शिल्पकारों को भी शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उनकी कलाकृतियों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे, ताकि स्थानीय शिल्पकार अपनी कला एवं हुनर को आगे बढ़ाते हुए बेहतर आजीविका अर्जित कर सकें।

चमोली हादसे में मृत श्रमिक के परिजन को 09 लाख रुपए की सहायता

इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने उत्तराखंड के चमोली में हुए हादसे में ग्राम मड़ानार के मृत श्रमिक के परिजन को छत्तीसगढ़ शासन एवं उत्तराखंड शासन से प्राप्त कुल 09 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में वन मंडलाधिकारी श्री चूड़ा मणि सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, सरपंच सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।