न्यायाधीशों का बच्चों से सीधा संवाद कार्यक्रम

न्यायाधीशों का बच्चों से सीधा संवाद कार्यक्रम

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के निर्देश पर चलाए जा रहे -सुरक्षित बचपन अभियान के तहत - रायपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष बलराम प्रसाद वर्मा एवं सचिव अविनाश कुमार दुबे के मार्गदर्शन में शहर भर के विभिन्न स्कूलों में समाज में बढ़ते अपराध छोटे बच्चों के साथ बढ़ते छेड़छाड़ के मामले पोक्सो एक्ट की संख्या दिन में दिन बढ़ती जा रही है इसके रोकथाम हेतु जानकारी हेतु इन मामलों में न्यायाधीशों का बच्चों से सीधा संवाद हो सके इसलिए शहर भर के सभी स्कूलों में या कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस कड़ी में विद्यालय - पी. वी.टी. माता सुंदरी पब्लिक स्कूल रायपुर (छ.ग.) में भी न्याय मित्र सुश्री मधु करे एवं सचिन पांडे द्वारा कार्यक्रम आयोजित कराया गया जिसमें सम्मिलित न्यायाधीशगण - विवेक कुमार तिवारी(प्रथम अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रायपुर ) आनंद कुमार ध्रुव (प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रायपुर ) बाल कल्याण समिति सदस्य - डॉ पुरुषोत्तम चंद्राकर  उपस्थित रहे न्यायाधीशों का बच्चों से सीधा संवाद कार्यक्रम में जागरूकता, सुरक्षा और संरक्षण - हर बच्चे का अधिकार, बाल विवाह, बाल शोषण - मेरा बचपन, मेरा अधिकार - बोलो, बताओ, बचाओ - कानून जानो, बचपन बचाओ - सुरक्षित क्लीक, सुरक्षित बचपन - जागरूक बचपन, सशक्त भारत   विषयों पर बच्चों को जागरूक किया गया |