जगदलपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री  केदार कश्यप का जगदलपुर आगमन

जगदलपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री  केदार कश्यप का जगदलपुर आगमन

जगदलपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री  केदार कश्यप का जगदलपुर आगमन

जगदलपुर : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप का जगदलपुर आगमन

मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

जगदलपुर, 17 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा और वन मंत्री  केदार कश्यप सेवा संकल्प अभियान में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचे। इस दौरान जगदलपुर स्थित मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री और वन मंत्री का जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अमले और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम के महापौर  संजय पाण्डे के साथ ही कमिश्नर  डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक  बीएन मीणा, मुख्य वन संरक्षक सुश्री स्टाइलो मंडावी, मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी  उत्तम कुमार गुप्ता, कलेक्टर  आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा तथा सहित अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधी मौजूद रहे।