गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पीएम जनमन आवास के हितग्राहियों से मिले प्रभारी मंत्री  राजेश अग्रवाल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पीएम जनमन आवास के हितग्राहियों से मिले प्रभारी मंत्री  राजेश अग्रवाल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पीएम जनमन आवास के हितग्राहियों से मिले प्रभारी मंत्री  राजेश अग्रवाल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पीएम जनमन आवास के हितग्राहियों से मिले प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

लखपति दीदी बनीं भानुकला बैगा की सफलता की सराहना

मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के हितग्राही से भी की  मुलाकात

ग्रामीणों से सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता की अपील

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पीएम जनमन आवास के हितग्राहियों से मिले प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा जिले के प्रभारी मंत्री  राजेश अग्रवाल ने जिला प्रवास के दौरान गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत धनौली का दौरा किया। उन्होंने पीएम जनमन आवास योजना के हितग्राही  कार्तिक राम बैगा एवं  धीरपाल सिंह बैगा से भेंट कर उनके नवनिर्मित आवासों का अवलोकन किया और परिवारजनों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना। हितग्राहियों ने आवास योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान  धीरपाल सिंह बैगा की पत्नी श्रीमती भानुकला बैगा ने बताया कि वे ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान महिला स्वसहायता समूह की सदस्य हैं। उन्होंने बकरी पालन सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियों से आय अर्जित कर लखपति दीदी बनने की उपलब्धि हासिल की है। मंत्री श्री अग्रवाल ने उनकी सफलता की सराहना की और आजीविका गतिविधियों को प्रोत्साहित किया।   

आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी से मिले मंत्री
    जिले के प्रभारी मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आयुष्मान भारत योजना के हितग्राही  नेमचंद गुर्जर से भी मुलाकात की। उन्होंने उनके परिवार से चर्चा कर स्वास्थ्य एवं योजना के लाभों की जानकारी ली।  गुर्जर ने बताया कि उन्होंने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार कराया है तथा रेबीज का टीकाकरण भी करवाया है।
इस अवसर पर गुर्जर परिवार ने मंत्री श्री अग्रवाल को आत्मीयता के साथ गरमा-गरम स्वादिष्ट भुट्टा खिलाया। मंत्री ने परिवार के स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की समर्पित जनसेवा के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता का आह्वान करते हुए आशीर्वाद का दीप जलाने का आग्रह किया।
भ्रमण के दौरान विधायक  प्रणव कुमार मरपची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैक्रा, कलेक्टर  विजय दयाराम के., जिला पंचायत सीईओ  मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अविनाश मिश्रा, एसडीएम पेंड्रारोड  अमित वबेक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।