लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आज रायपुर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत सिविल लाईन रायपुर के वृंदावन हाॅल में प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया
देषहित के विषय में अराजकता का कोई स्थान नहीं - विधायक सुनील सोनी
आने वाली पीढ़ी राष्ट्रनिर्माण में अपने योगदान के लिए आगे बढ़े
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत दक्षिण विधानसभा में प्रबुद्धजन संगोष्ठी
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आज रायपुर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत सिविल लाईन रायपुर के वृंदावन हाॅल में प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, संगोष्ठी के मुख्य वक्ता शषंाक शर्मा, भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेष ठाकुर ने अपने विचार रखे। विधायक सुनील सोनी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि कुतर्क से नहीं बल्कि तर्क से बात होगी, यहाॅ विषय देषहित का है। सत्ता पाने के लिए अराजक लोग अराजकता का माहौल बनाकर राष्ट्र को क्षति पहुंचना चाहते हैं। देषहित के विषय में अराजकता का कोई स्थान नहीं।
उन्होंने कहा कि केवल विरोध करना है, इसलिए विरोध करेंगे और अमर्यादित भाषा का उपयोग करेंगे, यह अत्यंत निराषाजनक है। कष्मीर हमारा है, लेकिन जब संसद में धारा 370, 35 समाप्त कर रहे थे, तब सबको साथ होना चाहिए था। आज देष का बार्डर व्यवस्थित हो रहा है और राष्ट्र नई गति से आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद की पहचान समाप्त हो चुकी है हमने नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ बनाया है। कुछ लोग सकारात्मक वातावरण में नकारात्मकता का माहौल बनाने की कोषिष कर रहे हैं, वो कभी कामयाब नहीं होंगे। जब हम विकसित भारत की कल्पना कर रहें हैं, स्वदेषी भारत की कल्पना कर रहे हैं ? सषक्त और शक्तिषाली भारत बनाने की कल्पना कर रहे हैं, तब ऐसे समय में सहयोग करने की आवष्यकता है ना कि विरोध। हम देख रहे हैं, अनेक देष अराजकता की आग में झुलस रहे हैं, इसलिए आने वाली पीढ़ी राष्ट्रनिर्माण में अपने योगदान के लिए आगे बढ़े और लोकतंत्र को मजबूत करे। उक्त संगोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी के सभी 5 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कार्यकर्तागण, गणमान्य नागरिकगण, सामाजिक प्रमुखगण, अधिवक्तागण, अभियंतागण, चिकित्सकगण, अनेक समाजसेवी संस्थाएं के प्रमुख सहित सैकड़ों प्रबुद्धगण सम्मिलित हुए।