युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का मिला मंच-विधायक श्री नेताम
युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का मिला मंच-विधायक श्री नेताम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच है कि युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच मिला है, वे अपने कौशल को निखारकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों में लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने भीतर छिपी प्रतिभा और कौशल को पहचानकर उसे विकसित करना चाहिए। युवा महोत्सव जैसे आयोजन उन्हें अपनी क्षमताओं को सामने लाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यकम में नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती तारिणी ठाकुर, कलेक्टर कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मण्डावी, महेश जैन, दिलीप जायसवाल, राजा पाण्डेय, दिनेश रजक, हलधर साहू, एसडीएम श्रीमती सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर व जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी टीकाराम देवांगन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश निषाद सहित युवा महोत्सव में पहंुचे सभी विकासखण्डों के प्रतिभागी और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।