Top Story
छत्तीसगढ़ के मंत्रियों में विभागों का हुआ बटवारा : किसे क्या मिला ?
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो ही गया |
छत्तीसगढ़ शासन कार्य अपन नियम के नियम 4 के अनुसरण में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा प्रत्येक मंत्रियों के प्रभार में उनके नाम के सामने दिए गए विभाग की कार्य सूची जारी कर दी गई है|
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने पास सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्य कर अर्थात आबकारी, परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आमंत्रित ना हो रखे हैं |
उप मुख्यमंत्री अरुण साहू को लोक निर्माण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विधि और विधाई कार्य एवं नगरी प्रशासन मंत्री के विभाग मिले हैं |
दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को गिरि एवं जय पंचायत एवं ग्रामीण विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग दिए गए हैं |
वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को स्कूली शिक्षा उच्च शिक्षा संसदीय कार्य धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बनाया गया है |
रामविचार नेताम को आदिम जाति विकास अनुसूचित जाति विकास पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार दिया गया है |
मंत्री दयाल दास बघेल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है |
मंत्री केदार कश्यप को वन एवं जलवायु परिवर्तन जल संसाधन कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री की जवाबदारी मिली है |
मंत्री लखन लाल देवांगन को वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग की जिम्मेदारी वाले विभाग मिले हैं |
श्याम बिहारी जायसवाल को लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा 20 सूत्री कार्यक्रम वाले विभाग मिले हैं |
पूर्व कलेक्टर मंत्री ओपी चौधरी को वित्त वाणिज्य कर आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग दिए गए हैं |
एकमात्र महिला मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़ों को महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग आवंटित किया गया है |
और मंत्री टैंक राम वर्मा को खेलकूद एवं युवा कल्याण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का मंत्री बनाया गया है |
इस सूची को देखने से यह साफ जाहिर होता है कि मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करने में समय क्यों लगा एक-एक विभाग के लिए लंबी खींचतान का अंदाजा लगाया जा सकता है बड़ी कशमकश चल रही थी कि किस मंत्री को कौन सा विभाग दिया जाए!
RELATED NEWS
-
-
-
-
-
-
-
-
बस्तर में 30 नक्सली ढेर और बढ़ सकती हैं कार्रवाई 20-Mar-2025
-
-
नागपुर हिंसा पर सुलगते सवाल 18-Mar-2025
Leave a Comment.