State News
ओडिशा में बृजमोहन अग्रवाल और हिमन्त बिस्वा सरमा ने की जनसभा पटनायक और पांडियन की जोड़ी ने ओडिशा को लूटने का काम किया:बृजमोहन अग्रवाल 17-May-2024

आज ओडिशा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे छत्तीसगढ़ के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और असम के मुख्यमंत्री  हिमन्त बिस्वा सरमा ने कांटाबांजी के बंगोमुंडा में आयोजित जनसभा में शामिल हुए और जनता से भाजपा को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की।
सभा को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के लिए पहचाने जाने वाले ओडिशा को 25 सालों से पटनायक और पांडियन की जोड़ी ने लूटने का काम किया है। घमंड में चूर जोड़ी ने राज्य की भोली भाली जनता के साथ धोखा दिया है। केंद्र सरकार की जनता की हितकारी नीतियों को लागू नहीं किया। जिसका खामियाजा राज्य की जनता को भुगतना पड़ रहा है। पश्चिम ओडिशा में गरीबी और बेरोजगारी के कारण यहां की युवा शक्ति पलायन कर गई है।
अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा सरकार आने पर ओडिशा को एक बार फिर से इसका पुराना वैभव लौटाया जाएगा साथ ही युवा, किसान, गरीब और महिलाओं के हितों में काम किया जाएगा।



RELATED NEWS
Leave a Comment.