Entertainment News
गर्मी के मौसम में रूह अफजा से बनाएं लजीज रेसिपी, मिलेगी ताजगी 10-Jun-2024

रूह अफजा मिल्क शेक 

बच्चो से लेकर बड़ों तक सभी को रूह अफजा मिल्क शेक जरूर पसंद आने वाला है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले करीब 2 गिलास ठंडा दूध लीजिए और इसे एक मिक्सर में डालिए।अब इसमें 2 बड़े चम्मच रूह अफजा डाल दें। इसमें स्वादानुसार चीनी या शहद डालें और बर्फ डालकर मिक्सर में सभी सामग्रियों को मिला दें।इसे परोसते समय आप इस पर सब्जा के बीज भी डाल सकते हैं।

 

रूह अफजा नींबू पानी 

अगर आप बिना मेहनत किए एक झटपट ड्रिंक बनाना चाहते हैं तो रूह अफजा नींबू पानी अच्छा रहेगा। इसे बनाने के लिए एक लंबे गिलास में पुदीने की पत्तियां और नींबू का रस डालें।अब इसमें रूह अफजा सिरप, चीनी और ठंडा पानी मिलाएं। इसे चीनी के घुल जाने तक चलाते रहें। अंत में इसमें बर्फ डालकर इसे परोसें।अगर आप रोजाना एक गिलास नींबू पानी पीते हैं तो आपको कई लाभ मिलेंगे

 

रूह अफजा फिरनी 

अगर आपके घर पर कुछ मीठा पकवान बनाने की फरमाइश की जा रही है तो आप रूह अफजा फिरनी या खीर बनाएं।इसके लिए सबसे पहले चावल को धोकर 30 मिनट के लिए भिगोएं। अब एक बर्तन में दूध डालकर चावल को मिला लें और आधा होने तक पकने दें। इस मिश्रण में बारीक कटे हुए सूखे मेवे मिलाएं और लगातार चलाते रहें।जब फिरनी गाढ़ी हो जाए तब उसमें रूह अफजा सिरप मिला दें।

 


RELATED NEWS
Leave a Comment.