मुंगेली जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ*
*मुंगेली जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ*
*टेमरी धान उपार्जन केंद्र में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कांटा-बांट की पूजा-अर्चना कर किया धान खरीदी का शुभारंभ*
*कलेक्टर ने धान बेचने पहुंचे किसानों का फूलमाला पहनाकर एवं तिलक लगाकर किया आत्मीय स्वागत*
*किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो, सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्री तोपनो*
मुंगेली, 15 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज 15 नवंबर से पूरे प्रदेश सहित मुंगेली जिले में भी प्रारंभ हो गया है। जिले में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ टेमरी धान उपार्जन केंद्र में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने किसानों के साथ परंपरानुसार कांटा-बांट की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री तोपनो ने धान विक्रय के लिए उपार्जन केंद्र पहुंचे किसानों का फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया । इस दौरान खाद्य अधिकारी, सहकारी समिति के नोडल अधिकारी, समिति के कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा कि धान खरीदी किसानों के कठिन परिश्रम, उनकी आजीविका एवं आर्थिक समृद्धि से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये की आदान सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी, सुगम एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाए। धान विक्रय के लिए उपार्जन केंद्रों में पहुंचने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों की सुविधा एवं संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
*कलेक्टर ने तौल व्यवस्था, नमी मापक यंत्र एवं धान की गुणवत्ता का किया अवलोकन*

