महापौर मीनल चौबे राज्य शासन की मंशा के अनुरूप स्वयं ई ऑफिस प्रणाली का उपयोग करेंगी, समस्त एमआईसी सदस्यों से भी इसके नियमित उपयोग हेतु किया आग्रह*.

महापौर मीनल चौबे राज्य शासन की मंशा के अनुरूप स्वयं ई ऑफिस प्रणाली का उपयोग करेंगी, समस्त एमआईसी सदस्यों से भी इसके नियमित उपयोग हेतु किया आग्रह*.

महापौर मीनल चौबे राज्य शासन की मंशा के अनुरूप स्वयं ई ऑफिस प्रणाली का उपयोग करेंगी, समस्त एमआईसी सदस्यों से भी इसके नियमित उपयोग हेतु किया आग्रह*.

रायपुर नगर निगम के प्रोग्रामर द्वारा ई ऑफिस एवं ई फाईल प्रणाली के संचालन की महापौर एवं एमआईसी सदस्यों को दी गई विस्तृत जानकारी

       रायपुर - विगत दिवस नगर पालिक निगम रायपुर में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया। प्रशिक्षण में रायपुर नगर पालिक निगम के समस्त एमआईसी सदस्यों ने सहभागिता करते हुए ई-ऑफिस प्रणाली का प्रशिक्षण प्राप्त किया। 
इस अवसर पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे की विशेष उपस्थिति एवं अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, तोरण शर्मा उपायुक्त (आई.टी.), सचिव श्रीमती संगीता साहू सहित अन्य अधिकारीगणों की उपस्थिति रही।
     प्रशिक्षण में रायपुर नगर पालिक निगम के प्रोग्रामर द्वारा ई-ऑफिस एवं ई-फाइल प्रणाली के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें पोर्टल में लॉग-इन करने की प्रक्रिया से लेकर फाइल एवं डाक (पत्राचार) के संचालन तक की समस्त प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझाया गया।
     इस अवसर पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने राज्य शासन की मंशा के अनुरुप स्वयं ई-ऑफिस प्रणाली का उपयोग करने की बात कही तथा समस्त एमआईसी सदस्यों से भी इसके नियमित उपयोग हेतु आग्रह किया।
    यहां यह उल्लेखनीय है कि वर्तमान में नगर पालिक निगम रायपुर में समस्त कार्यालयीन कार्य जैसे डाक, नस्ती, फाइल एवं पत्राचार ई-ऑफिस के माध्यम से संपादित किया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस व्यवस्था से कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, गतिशीलता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होगी, कागज रहित (पेपरलेस) कार्यप्रणाली को बढ़ावा मिलेगा तथा फाइलों एवं पत्राचार के निराकरण में समय की बचत होगी, जो अंततः निगम हित एवं नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि हेतु सहायक सिद्ध होगी।
      इस अवसर पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, एमआईसी सदस्य श्रीमती सरिता दुबे, श्रीमती गायत्री चंद्राकर, श्रीमती सुमन पाण्डेय, सर्वश्री महेन्द्र खोडियार, दीपक जायसवाल, संतोष साहू, अवतार सिंह बागल, अमर गिदवानी, भोला राम साहू, नंदकिशोर साहू, खेम कुमार सेन की उपस्थिति रही।